बाराबंकी, अप्रैल 15 -- हैदरगढ़, संवाददाता। तहसील परिसर में बुधवार को न्यायालय पर वादों की सुनवाई के दौरान एसडीएम राजेश विश्वकर्मा व अधिवक्ताओं के बीच खासी बहस हो गई। इसके बाद एसडीएम कोर्ट से उठकर चले गए और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने कहा कि सुनवाई के दौरान पत्रावली के निस्तारण को लेकर एक पक्ष के अधिवक्ता ने एसडीएम के रवैए के प्रति नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने भी उन्हें जबाव दिया। इसी दौरान अधिवक्ता संजय सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता लामबंद होकर प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम ने पहले सभी को समझाने की कोशिश की उसके बाद कोर्ट से चैंबर में चले गए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, न्यायालयों में लगाया ताला अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम मुकदमों की सुनवाई के दौरान बिना विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए ही आदेश में लगा देते हैं।...