वकीलों को तोहफा दे सकती है सरकार, योगी कैबिनेट की बैठक में कल 16 से अधिक प्रस्तावों पर फैसले
नई दिल्ली, जून 2 -- Yogi Cabinet Meeting News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। शाम पांच बजे से होने वाली इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश में जिला अदालतों से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सरकार के मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं को योगी सरकार मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देने की तैयारी में है। इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आएगा। वहीं प्रदेश के पांच जिलों में नई जेल बनाने का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है। वहीं मक्का क्रय नीति के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में मुरादाबाद, औरैया, ललितपुर, कानपुर नगर और भदोही में नई जेल का निर्माण होना है। इसके लिए धनराशि की स्वीकृति से जुड़े अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.