कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। बार एसोसिएशन में 27 फरवरी को होली मिलन समारोह होगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में मंगलवार को होली मिलन समारोह की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार अवस्थी लल्लन ने बताया कि 27 फरवरी को तीन बजे से होली मिलन समारोह शुरू होगा। इसमें राधा-कृष्ण की झांकी सजाई जाएगी। फूलों की होली खेली जाएगी। आरकेस्ट्रा बुलाया जाएगा। हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी मंच पर अपना कनपुरिया अंदाज पेश करेंगे। बैठक में महामंत्री विनय कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.