नई दिल्ली, मई 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वकीलों द्वारा की जा रही टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि दिल्ली में हजारों फर्जी वकील मौजूद हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि इन वकीलों की डिग्री की जांच सीबीआई से कराने पर विचार कर रहे हैं। सीजेआई ने कहा कि कुछ युवा 'कॉकरोच' की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई रोजगार मिलता है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। पीठ ने बार-बार इस मुद्दे पर याचिका दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता वकील को फटकार भी लगाई। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम के आवेदन पर वि...