लखनऊ, मई 17 -- वकीलों के अवैध चैंबर हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने पूरा प्रशासनिक और तकनीकी अमला झोंक दिया। बड़े स्तर पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान में 10 जेसीबी, 12 हाईवा और 2 रोबोट और क्रेन मशीनों को लगाया गया। कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के लिए नगर निगम के सभी आठ जोन की टीमें मौके पर तैनात रहीं। अभियान में इंजीनियरिंग विभाग, प्रवर्तन दल, सफाई गैंग और अतिक्रमण हटाने वाली विशेष टीमों को भी शामिल किया गया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के लिए सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि किसी भी तरह के विरोध या अव्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके। यह भी पढ़ें- सैकड़ों टन मलबा हटाने में नगर निगम को छूटा पसीना सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। चैंबर तोड़े जाने का वक...