फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। तिगांव थाना में चार वकीलों के खिलाफ जमीन के विवाद में मामला दर्ज होने को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल कर दी। इससे अदालत में कामकाज प्रभावित हो गया। अपने मामलों की सुनवाई के लिए आए काफी लोग वापस लौट गए। यहां वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- ​लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार हड़ताल की जानकारी हड़ताल से पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला ने बार पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग को इस मामले से अवगत करवाया। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल कर दी। बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि हाल ही में तिगांव थाना पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कऱ दिया था। इसमामले में पुलिस ने वकीलों का पक्ष न...