वकीलों की गुंडई के वीडियो देख हाईकोर्ट भी हैरान, पुलिस की मौजूदगी तांडव, कई अफसर तलब
लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ के कैसरबाग स्थित जिला कोर्ट परिसर में स्थानीय वकीलों द्वारा एक वादकारी को बेरहमी से मारने-पीटने और दिल्ली से आए वकीलों पर हमला करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अंतरिम आदेश सुरक्षित किया ही था कि, सरेआम गुंडागर्दी का एक और मामला इसके समक्ष आ गया। ऐशबाग स्थित एक विवादित परिसर में वकीलों के उपद्रव-दुस्साहस को देख हाईकोर्ट भी हैरान हो गया। खास बात यह रही कि इस दौरान मौके पर पुलिस जवान भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने भी आरोपी वकीलों को रोकने की हिम्मत नहीं की। न्यायालय ने इस मामले में जेसीपी, लॉ एंड ऑर्डर समेत डीसीपी सेंट्रल व एसीपी कैसरबाग को गुरुवार को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। पुलिस कमिश्नर को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहने का निर्देश है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.