मेरठ, मार्च 15 -- मेरठ में वकीलों के कड़े विरोध के कारण 15 मार्च को होने जा रहा मवाना में नए न्यायालय परिसर का उद्घाटन फिलहाल स्थगित हो गया है। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम का कहना था कि न्यायालय प्रशासन की ओर से बार एसोसिएशन को जानकारी नहीं दी गई। मवाना न्यायालय परिसर में अभी काफी कमियां है, क्योंकि वहां पर अभी वकीलों व वादकारियों के बैठने की व्यवस्था सुचारू नहीं है और परिसर एकांत जगह बनाया गया है।मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक पूर्व अध्यक्ष एंव महामंत्रियों की बुलाई गई थी। चर्चा हुई कि मवाना आउटलाइन कोर्ट में प्रस्तावित नई कोर्ट बिल्डिंग का उदघाटन 15 मार्च को होने जा रहा है,जबकि इसकी सूचना मेरठ बार एसोसिएशन को नहीं दी गई है। ना ही सूचित किया है कि किस प्रकार कौन से कोर्...