गोपालगंज, अप्रैल 15 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित विधिज्ञ संघ भवन वकालतखाना के पुस्तकालय में मंगलवार को संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी, बाबा साहब के योगदान को किया नमन उनके योगदान के बिना आधुनिक भारत की कल्पना अधूरी है। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर...