हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ हेड बॉय कुणाल कार्की और हेड गर्ल नेहा चौधरी ने किया। वंश पांडे को मिस्टर बियरशिबा और नेहा चौधरी को मिस बियरशिबा चुना गया। बेस्ट अटेंडेस आध्या वार्ष्णेय, बेस्ट इन इंग्लिश जिज्ञासा डंगवाल, बेस्ट इन कनडक्ट भास्कर आर्या, वंश पांडे आदि चुने गए। यहां संस्थापक निरूपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलकराज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, सलाहकार के दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एचओडी अनिता बिष्ट, वंदना ठाकुर, हिमानी जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...