मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में मुजफ्फरनगर की निवासी वंश प्रिया चौधरी ने पहली बार में ही परीक्षा पास की है। उनकी इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं, परिजनों व शुभचितकों ने बधाई दी है। वर्तमान में रामपुरम कॉलोनी निवासी मूल रूप से शामली के गांव गोहरनी निवासी वंश प्रिया ने पांच वर्षीय एलएलबी की डिग्री हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को पहले ही प्रयास में पास कर लिया है। वंश प्रिया के माता विनिता कुमारी, पिता विनय कुमार, डा. संजीव कुमार, गीतांजली, बलवान सिंह व राजेन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। वंश प्रिया ने स्थानीय एसडी कालेज मैनेजमेंट से बीए एलएलबी की परीक्षा पास की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...