चित्रकूट, मार्च 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने नई चौकियों में तैनाती के साथ सरैंया चौकी प्रभारी को हटा दिया है। यहां पर नए सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पिछले महीने भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन पर लाइन हाजिर किए गए सब इंस्पेक्टर को दोबारा यातायात में जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक सरैंया चौकी प्रभारी रहे वीरेन्द्र सिंह को मानिकपुर थाने भेजा गया है। जबकि इनकी जगह मऊ तैनात में रहे सब इंस्पेक्टर वंश नारायण को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राजापुर थाने के एसआई रविन्द्र कटियार को कस्बे में ही खोली गई नई चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पहाड़ी थाने में तैनात रहे एसआई श्यामदेव सिंह को इसी क्षेत्र के कौहारी में दो दिन पहले खोली पुलिस चौकी कौहारी में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसपी ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.