बागपत, मई 19 -- बागपत। बली गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक के बेटे एवं बीए के छात्र वंश पंवार के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस फरार चल रहे तीन साइबर ठगों की संपत्ति कुर्क करेगी। इसके लिए पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया। विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार निवासी बली ने 14 सितंबर 2025 को बागपत कोतवाली में अपने बेटे बीए के छात्र वंश पंवार की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वंश बीए का छात्र है। वह घर में फोन रखकर चला गया। फोन में मिली ऑडियो रिकार्डिंग में वंश ने साइबर ठगी होने पर घर छोड़कर जाने, सुसाइड करने की बात कही। इसके बाद वंश का शव बूढ़पुर रेलवे हाल्ट पर ट्रेन से कटा हुआ मिला था। पुलिस ने सद्दाम निवासी खाईका जिला पलवल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसके साथी मुबारिक, साहुन और आसिक वांछित चल रहे हैं। कोतवाली ...