रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। 5159वां माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस पर मंगलवार को समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सुबह सात बजे माहेश्वरी भवन से शोभायात्रा निकली। यह शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के बाद संपन्न हुई। शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर कार्टसराय रोड, गाड़ीखाना, हरमू रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, जेजे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट होते हुए समाप्त हुई। इसमें लक्ष्मी चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, कविता सोमानी के अलावा बसंत लाखोटिया, राम बांगड़ एवं रमन बोड़ा का भी विशेष योगदान रहा। शोभायात्रा में प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर साबू, किशन कुमार साबू, नरेंद्र लाखोटिया आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- महेशनवमी उत्सव पर निकली शोभायात्रा, फू...