हापुड़, मई 1 -- गढ़मुक्तेश्वर।देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक के तुमकुरु में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली एथलीट वंशिका के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने वंशिका की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि वंशिका ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि वंशिका पिछले कई वर्षों से अकादमी में लगातार अभ्यास कर रही हैं और आगामी प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.