बेगुसराय, फरवरी 18 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। वंशावली बनवाने एवं भूमि विवाद के निपटारे में सरपंच का सहयोग लिया जाएगा। अंचल कार्यालय में लगने वाले लोक अदालत में भी सरपंच मौजूद रहेंगे। ग्राम कचहरी के कार्यों की मॉनिटरिंग बीपीआरओ करेंगे। बुधवार को अंचल कार्यालय में सरपंचों के साथ हुई बैठक में इसकी जानकारी अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वंशावली बनवाने में प्रपत्र पर केवल पंचायत सचिव व सरपंच के हस्ताक्षर की जरूरत है। इस प्रपत्र पर मुखिया, चौकीदार ,पंच, वार्ड सदस्य व गवाह के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आपसी सहमति से सिडूल बटवारा अब ग्राम कचहरी से भी करवाया जा सकेगा। अगर कोई बेटी अपना हिस्सा नहीं लेना चाहती है तो उसके लिए एक एनओसी ग्राम कचहरी एवं अंचल कार्यालय को देना होगा। सीओ ने ...