हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल स्थित एक होटल में पी. दीक्षित मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' थीम पर शुक्रवार को आयोजित भव्य फैशन एवं मॉडलिंग शो ने देशभक्ति और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अभिषेक जायसवाल, पीयूष शर्मा, गोपाल सक्सेना, मुस्कान सिद्दीकी, शिवांगी शर्मा और दर्शिता सैनी ने विजेता बनकर अपनी खास पहचान बनाई। संस्था के अध्यक्ष प्रणय दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में को-ऑर्गनाइजर और ग्रूमर डिजाइनर सूफी साबरी ने योगदान देकर सफल बनाया। ग्रैंड फिनाले में जूरी के रूप में शुभांग वालिया, सुशील जांगड़ा और टॉप मॉडल मीनाक...