पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से मेदिनीनगर शहर के गांधी उद्यान पार्क में पूर्ण, वंदे मातरम, गायन करने के लिए पलामू के निवासी इकट्ठा होंगे। प्रयास है कि सभी समुदाय के 150 से अधिक लोग इस आयोजन में भाग लें। देशभर में 150 जगहों पर शुक्रवार को वंदे मातरम गायन कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने गुरुवार को तैयारी को लेकर पलामू परिसदन में विचार मंथन किया। इस क्रम में दोनों ने संयुक्त रूप से प्रेस प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया। श्याम नारायण दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम लोगों को ऊर्जा देती थी। इस गीत से लोग उत्साहित होकर आंदोलन में भाग लेते थे। व...