मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 1500 छात्र-छात्राओं और हजारों अभिभावकों ने सहभागिता की। प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता ने वंदे मातरम् के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रमोद त्यागी और अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंघल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय में बनाया गया अखंड भारत का विशाल मानचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके साथ विद्यार्थियों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। यह भी पढ़ें- 454 विद्यार्थियों व जनसमुदाय ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम कार्यक्रम म...