जहानाबाद, मार्च 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया, जिससे पूरे सभाकक्ष में राष्ट्रभक्ति एवं गरिमा का वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनोद कुमार, सिविल सर्जन, कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थ...