बागेश्वर, सितम्बर 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती की ओर से जिलेभर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न विद्यालयों समेत 21 स्थानों पर 7,105 लोगों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर एक साथ वंदे मातरम के गायन से देशभक्ति का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में लोगों को राष्ट्रगीत से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं。 यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गूंजा 'वंदे मातरम्', छात्रों ने सामूहिक गायन में लिया हिस्साकार्यक्रम का उद्देश्य विद्या भारती के क्षेत्रीय निरीक्षक डॉ. अव्वल स...