भभुआ, मार्च 31 -- मोकरी विद्यालय में सामूहिक गायन, सम्मान समारोह और कॅरियर परामर्श कार्यक्रम इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-5 विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार देकर बढ़ाया गया उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकरी में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन से हुई, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। मुख्य अतिथि मोकरी पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच रामबिलास यादव थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़...