बलिया, सितम्बर 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रव्यापी अभियान 'नमामि भारतम्' के तहत नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (माल्देपुर) के परिसर में शुक्रवार को 'वन्दे मातरम्' के सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस आयोजन में अतिथियों के साथ ही विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों समेत कुल 3700 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।विद्यालय के संगीताचार्य शिवम मिश्र के नेतृत्व में 'वन्दे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया गया। जैसे ही विद्यालय परिसर में सैकड़ों-हजारों कंठों से एक साथ वन्दे मातरम् के स्वर गूंजे, पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से अभिभूत हो उठा। यह भी पढ़ें- 14 स्कूलों मे...