लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन बीच में रोके जाने के विरोध में रविवार को प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकाल कर कांग्रेस कार्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शित किया गया।कांग्रेस कार्यालय के बाहर डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय भावनाओं की रक्षा का संकल्प लिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और देशभक्ति की उस भावना का स्वर है, जिसने असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- वंदेमात...