खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता वंदे मातरम् को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रीय भावना और देश के अमर शहीदों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान के विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। यह भी ...