वंदे मातरम अभियान के तहत लघु मैराथन
अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। राष्ट्रीय चेतना के प्रसार को लेकर एसएसबी सीमांत मुख्यालय ने वंदे मातरम अभियान के तहत देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान लघु मैराथन का आयोजन किया गया। जिसे उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रह्मण्यम ने हरी झंडी दिखाई। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग एवं तिरंगा चौक से होकर गुजरी। बाद में मुख्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान गाया गया। कार्यक्रम में वीरशिवा, केंद्रीय विद्यालय, माउंट सिनाय तथा आर्मी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। इस दौरान वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। यहां उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार, चंद्रिका ह्याकी, गोविंद सिंह भंडारी, देबासिस पाल, कुमार सुंदरम, प्रभाकर, जसवीर सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- सुजलां सुफलां मातरम्...क्या है 'वंदे मातरम्' का इतिहास, जानें इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.