मधुबनी, जनवरी 24 -- जयनगर,एक संवाददाता। वंदे मातरम् की भावना को जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से एसएसबी के द्वारा वंदे मातरम् साइकिल एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली समवाय न्यू लोकेशन दूलीपट्टी से प्रारंभ होकर शहीद चौक, जयनगर मार्केट एवं हाईवे मार्ग से होते हुए 48वीं वाहिनी मुख्यालय, जयनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के दौरान "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" जैसे गगनभेदी देशभक्ति नारों से संपूर्ण जयनगर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। वहीं रैली मार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।वंदे मातरम के 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.