गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नमामि भारतम्-वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बैठक हुई। बैठक में जनजातीय शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री दिलीप पाहन, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश सिंह, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार और सचिव डॉ. शालिनी खोवाला मौजूद रहे। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने अतिथियों का परिचय कराया। अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार ने मुख्य अतिथि ललन जी को तथा प्रांत सेवा प्रमुख सह समिति सदस्य मुकेश जी ने डॉ. ब्रजेश सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर ललन जी ने कहा कि सामूहिक वंदे मातरम् गायन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- वंद...