नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् के साथ न्याय नहीं हुआ। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने पीएम मोदी को सलाह दी है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें... न्याय नहीं हुआ, एक्स्ट्रा की तरह बर्ताव; वंदे मातरम् पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंहसंसद में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् के साथ न्याय नहीं हुआ। इसे साइडलाइन कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहाकि आज जब हम राष्ट्रीय गीत की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मना रहे हैं तो यह सच स्वीकार करना होगा कि वंदे मातरम् के साथ जो न्याय होना चाहिए था, नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् अपने आप में पूरा ह...