लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी व बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिदिन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया जाता है। इससे देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आत्मगौरव की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अभिषेक कुमार, सह नगर संचालक कौशल किशोर मिश्र, नगर कार्यवाह महेन्द्र नाथ पाठक, एबीवीपी के नगर मंत्री कृष्णा शुक्ल, नगर सह संयोजक हर्ष भारद्वाज, नगर सह मंत्री अक्षय यादव, शुभम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हि...