रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- शांतिपुरी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरावती माधवानंद जोशी सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत एक समय, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया गया। विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- 150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना को नमन, एक स्वर में गूंजा 'वंदे मातरम्'कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र ने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्व के बोध, पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन जैसे संकल्पों को व्यवहार में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स...