हाथरस, सितम्बर 25 -- हाथरस। शहर के अलीगढ रोड स्थित सरस्वती विधा मंदिर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी भैया बहनों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष शरद तिवारी , उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल राय वाले, प्रबंधक वंदना वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आनंद गोयल, सीमा वार्ष्णेय, उषा गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्या आरसी कॉलेज,विशेष आमंत्रित डॉक्टर कृष्ण गोपाल प्रोफेसर, राजकीय डिग्री कॉलेज, देवेंद्र वार्ष्णेय, मुख्य वक्ता प्रज्ञा ने सभी भैया बहिनों को वंदे मातरम् के इतिहास और उसके महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान देवेश कुमार समाधिया जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कियाl यह भी पढ़ें- Ara News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर...