जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएगी। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भूमिका, राष्ट्रवादी चेतना में इसके योगदान और युवा पीढ़ी में राष्ट्र भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साकची स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण व सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा, जिसमें 150 से अधिक नागरिक व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। ओझा ने बताया कि वंदे मातरम् 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था और इसका प्रथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.