लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- लखीमपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर में सामूहिक गायन किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल जगभान सिंह, विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह व रामजी सिंह प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंधक डॉ. जयराम, सह प्रबंधक अनुराग अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता श्रीराम सिंह ने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभाव की अभिव्यक्ति है। यह भी पढ़ें- 150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना को नमन, एक स्वर में गूंजा 'वंदे मातरम्' उन्होंने कहा कि राष्ट...