वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर निकाली तिरंगा यात्रा
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को दो स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पहली यात्रा पार्वती चौराहे से छात्र संघ भवन चौराहे और दूसरी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड तक गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। प्रांत संगठन मंत्री आकाश गौड़ मौजूद रहे। प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने कहा कि यात्रा युवाओं की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- पांच किलोमीटर मैराथन का किया गया आयोजन आशुतोष श्रीवास्तव ने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.