वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभक्ति से गूंजा जमालपुर स्टेशन
मुंगेर, अगस्त 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के गौरवपूर्ण अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्टेशन परिसर में देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। अभियान को लेकर रेलकर्मियों और यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। इस बावत स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में जमालपुर स्टेशन पर रेलकर्मियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों को अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रेल थाना जमालपुर के एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.