हापुड़, सितम्बर 25 -- सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर रोड हापुड़ में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल गर्ग, बीएसए दीपा भाटी, विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार चौधरी यातायात प्रभारी हापुड़, व्यवस्थापक कपिल सिंघल एसएम, अशोक बबली, प्रधानाचार्य रामभूल जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके किया। वंदे मातरम् का गायन एक छह वर्ष की बालिका द्वारा किया। देशभक्ति से भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- एक स्वर, एक लय में गूंजा 'वंदे मातरम्', राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हुए विद्यालय परिसर कार्यक्रम की जानकारी संजय कृपाल ने वंदे मातरम् की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गीत के सुनने से देश का प्रत्येक जन आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने...