नई दिल्ली, अगस्त 11 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले कानून को मंजूरी दी। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा जो वर्तमान में राष्ट्रगान को मिलता है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। ये विधेयक लोकसभा में 30 जुलाई कोपारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले की प्राचीर से वंदे मातरम् गाया जाएगा। इससे पहले, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत राष्ट्रगान 'जन गण मन' के गायन को जानबूझकर रोकना या ऐसे गायन में शामिल किसी सभा में व्यवधान डालना प्रतिबंधित था। इन अप...