अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर नगर निगम में कार्यक्रम हुआ। प्रो आराधना शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय ज्ञान प्रणाली पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक से नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी मिलेगी। साथ ही वह वेदों और उपनिषद से रूबरू हो पाएंगे। यहां मेयर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र जोशी, सीओ जीडी जोशी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...