रामगढ़, सितम्बर 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।  वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे जिले के 27 विद्यालयों एवं विभिन्न प्रमुख स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाया गया। यह भी पढ़े...