मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की एनसीसी और एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के निर्माण एवं लागू होने तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह गीत हम भारतीयों की पहचान है। एनसीसी पदाधिकारी डॉ. अंकिता सिंह एवं एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल छात्राएं राष्ट्रवादी नारे लगा रही थीं। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर छाता चौक, एलएस कॉलेज कैंपस होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंची। इस अवसर पर डॉ. नूपुर वर्मा, डॉ. चेतना वर्मा आदि उपस्थित थे। उधर ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के एनसीसी विभाग के तत्वावधान मे...