नई दिल्ली, जनवरी 12 -- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत इस महीने के अंत तक गुवाहाटी और कोलकाता के बीच हो जाएगी। इससे उत्तर पूर्व और पूर्वी भारत के बीच अच्छी कनेक्टिविटी बनेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यात्रा तो आसान होगी ही, साथ ही इस ट्रेन में कई खास सहूलियतें भी मुहैया कराई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रिजर्वेशन में कोई वीआईपी कोटा नहीं होगा। इसके अलावा इस ट्रेन में यात्रा करने वालों को स्थानीय भोजन मुहैया कराया जाएगा। यह ट्रेन लंबी यात्रा की दूरी में एक मील का पत्थर साबित होगी। भारतीय संस्कृति की झलकसरकार भी इस ट्रेन की लांचिंग को खास बनाने में जुटी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से आम लोगों की ट्रेन होगी। इसमें वीआईपी या इमरजेंसी कोटा नहीं होगा। यहां तक कि रेलवे के वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.