शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। बंथरा और तिलहर के बीच गेट संख्या 331 पर रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद किनारे से स्कूटी निकाल रहा नाबालिग वंदे भारत की चपेट में आ गया। हालांकि उसे चोट नहीं आई, स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब सवा सात बजे लखनऊ से चलकर देहरादून को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से स्कूटी सवार बहादुरपुर रेलवे क्रासिंग बंद हाेने के बाद साइड से स्कूटी निकाल रहा था, इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। स्कूटी ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गयी और चला रहा नाबालिग मौके से भाग गया। टक्कर लगने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोककर घटना की जानकारी कंट्रोल को दी। लोको पायलेट ने इंजन को चेक किया और करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। आरपीएफ के जवानों ने स्कूटी सवार की जानक...