मुरादाबाद, जनवरी 16 -- वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन द्वारा सुदेश भटनागर को संगठन का जिला अध्यक्ष मुरादाबाद नियुक्त किया गया। सुदेश भटनागर शहर के प्रतिष्ठित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं और लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। नियुक्ति कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल एवं मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेजर राजीव ढल ने संगठन की स्थापना व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र को प्रथम मानते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का कार्य कर रहा है। मंडल अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि सुदेश भटनागर के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सुदेश भटनागर ने कहा कि वे...