वंदे भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था दस फीट लंबा अजगर, नजर पड़ते ही मचा हड़कंप
हरिद्वार, अगस्त 20 -- हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में गुरुवार को करीब दस फीट लंबा अजगर घुसने लगा। अजगर दिखते ही रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार देहरादून से संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह करीब नौ बजे निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेंटीनेंस के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन पहुंची थी। यहां ट्रेन की साफ-सफाई, तकनीकी जांच और रखरखाव का काम चल रहा था। शाम करीब छह बजे ट्रेन को हरिद्वार से देहरादून रवाना होना था। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के नीचे घूम रहे विशालकाय अजगर पर पड़ी।
अजगर का रेस्क्यू कर्मचारियों के अनुसार अजगर करीब दस फीट लंबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.