वंदे भारत में अब कम मिलेगा खाना, IRCTC ने छोटा किया मेन्यू, नाश्ते से डिनर तक बदले विकल्प
शशांक राव, नवम्बर 24 -- लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाने का अनुभव बदलने वाला है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए मेन्यू में कटौती शुरू की है। इसके तहत अब यात्रियों को नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में पहले की तुलना में कम विकल्प मिलेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 1 नवंबर से लागू इस व्यवस्था का मकसद खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों को कम करना है। एयरलाइंस की तरह सीमित मेन्यू रखने से हर व्यंजन की गुणवत्ता पर नजर रखना आसान होगा। IRCTC फिलहाल यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन कर रहा है। प्रतिक्रिया सकारात्मक रहने पर इसे लंबी दूरी की अन्य ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.