बेतिया, अप्रैल 19 -- Bihar News: देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार की शाम पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26501) पर बेतिया शहर के पास पत्थरबाजी की गई। इस हमले में ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए, जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। संयोग अच्छा रहा कि पत्थर लगने से किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।खिड़की के कांच टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम जब ट्रेन बेतिया शहर से सटे प्रजापति हॉल्ट के पास से गुजर रही थी, तभी अज्ञात पत्थरबाजों ने ट्रेन पर पत्थरों की बौछार कर दी। पत्थर सीधे कोच संख्या सी-टू (C-2) की सीट संख्या 53-54 के पास वाली खिड़की पर जाकर लगे, जिससे का...