हजारीबाग, मार्च 9 -- कटकमसांडी (हजारीबाग)। हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाटांड़ कदमा निवासी ईश्वर कुमार उर्फ बाबू (पिता मनोज राम) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मृतक के परिजन को नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि यूडी मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों के अनुसार ईश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.