हरदोई, मई 1 -- हरदोई, संवाददाता। मुरादाबाद मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने शुक्रवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा और वाणिज्य निरीक्षक अंबुज मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में हरदोई स्टेशन और जिले के समग्र रेल विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं। ज्ञापन में हरदोई से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को 'फोर लेन' बनाने की मांग प्रमुखता से की गई है। नवीन अग्रवाल ने कहा कि ट्रेन अधिक चल रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण मौजूदा रेलवे ढांचा अपर्याप्त है। शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ रेलखंड को चार लाइनों में विकसित करने से ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा और देरी की समस्या कम होगी। अभी सुपर फास्ट ट्रेनों के चक्कर में पैसेंजर ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.