फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि हर तीन माह में बेल्ट टेस्ट की श्रृंखला में अप्रैल में सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट, महिला सशक्तिकरण हेतु जनपद के समस्त विद्यालयों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की अनिवार्यता की मांग की जाएगी। साथ ही ताइक्वांडो प्रशिक्षण के लिए डीएम से स्थान आवंटन की मांग भी की जाएगी। इसके अलावा वंदे भारत के ठहराव की मांग की जाएगी। बताया कि जिले में नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रखर शुक्ला, राजकुमार, भारत वर्मा, शिव कुमार, मनीषा राजपूत, तनुज बाजपेई, रिचा राजपूत, काजल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...